बिहार वोटर लिस्ट 2025: अपना नाम अभी चेक करें और लिस्ट डाउनलोड करें

क्या आपका नाम बिहार वोटर लिस्ट में है या नहीं

दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक हैं। चुनाव से पहले सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है मतदाता सूची का अपडेट। हर बार चुनाव से पहले सरकार यह सुनिश्चित करती है कि मतदाता सूची पूरी तरह से सही और व्यवस्थित हो। इस बार बिहार सरकार ने इसे और भी ज्यादा सख्ती से लागू किया है।

इस प्रक्रिया को SIR (सर्वे इन्टेंसिव रिविजन) या गहन पुनरीक्षण अभियान के नाम से जाना जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में कोई भी डुप्लीकेट नाम, मृत व्यक्ति के नाम, या अवैध नाम शामिल न हों। इस अभियान के तहत पुराने सभी रिकॉर्ड को जांचा जाता है और जरूरत पड़ने पर संशोधन किया जाता है।

इस गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नई बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची 2025 जारी की गई है। इस ड्राफ्ट में कहा जा रहा है कि 2024 की तुलना में लगभग 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। पहले कुल मतदाता संख्या 7.93 करोड़ थी, जो अब घटकर 7.24 करोड़ रह गई है। इस कदम से चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने का प्रयास किया गया है।

आज के इस लेख में हम आपको बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया, नाम देखने का तरीका, अगर नाम सूची में नहीं है तो क्या करें और गहन पुनरीक्षण अभियान के उद्देश्य विस्तार से बताएंगे।

बिहार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम देखने की प्रक्रिया

बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

स्टेप 1: ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ

सबसे पहले अपने ब्राउज़र में Election Commission of India की ऑफिसियल वेबसाइट खोलें:

https://voters.eci.gov.in

वेबसाइट खोलने के बाद आपसे राज्य, जिला, विधानसभा, भाषा और Roll Type की जानकारी मांगी जाएगी। यहाँ आपको Draft 2025 का विकल्प चुनना है।

ऐसी ही नई और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल से निःशुल्क जुड़ सकते हैं।

स्टेप 2: कैप्चा भरें और PDF डाउनलोड करें

फिर वेबसाइट पर दिए गए कैप्चा कोड को भरें और अपने मतदान क्षेत्र के Part No. और Part Name का चयन करें। इसके बाद Download Selected PDF के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3: PDF में अपना नाम खोजें

PDF खुलने के बाद आप अपना नाम सर्च कर सकते हैं। अगर आपका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं है, तो नीचे बताई गई प्रक्रिया अपनाएं।

अगर आपका नाम बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं है तो क्या करें?

अगर आपने ऊपर बताए गए तरीके से अपना नाम खोजा और वह सूची में नहीं मिला, तो आपको अपने क्षेत्र के BLO (Booth Level Officer) से तुरंत संपर्क करना होगा।

अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क करने की प्रक्रिया:

  1. voters.eci.gov.in पर जाएँ।
  2. Search in Electoral Roll के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपनी EPIC नंबर और राज्य भरें और कैप्चा कोड डालकर Search करें।
  4. Search करने के बाद आपकी पूरी जानकारी दिखाई देगी। दाहिने तरफ View Details के विकल्प पर क्लिक करें।
  5. View Details पर क्लिक करने के बाद आपके चुनाव अधिकारियों का विवरण नीचे दिखेगा।
  6. इस सूची में तीसरे नंबर पर आपके BLO का नाम और फोन नंबर दिया होगा। BLO से संपर्क करके आप जान सकते हैं कि आपका नाम क्यों ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है।

यह कदम बेहद जरूरी है ताकि आप मतदान के योग्य बने रहें।

बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची क्यों देखना जरूरी है?

दोस्तों, गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत 1 अगस्त 2025 को बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गई। इसमें लगभग 3 लाख से अधिक लोगों के नाम हटाए गए हैं

यदि किसी भी व्यक्ति की सूची में कोई गलती है, तो 1 अगस्त 2025 से 1 सितंबर 2025 तक आप आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी।

यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर आपका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो आप आगामी चुनाव में वोट नहीं दे पाएंगे। इसलिए आज ही अपना नाम चेक करना और अगर जरूरत हो तो सुधार करवाना जरूरी है।

पुराने Voter ID Card को अपडेट करने की प्रक्रिया

यदि आपका पुराना वोटर कार्ड है और उसमें कोई जानकारी बदलनी है, तो आप इसे आसानी से अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए Voter Helpline की मदद ली जा सकती है।

गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के मुख्य उद्देश्य

गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य है:

  1. बिहार में सभी योग्य मतदाताओं को वोट देने का अधिकार सुनिश्चित करना।
  2. युवा मतदाता, जो पहली बार वोट देने वाले हैं, उन्हें मतदान प्रक्रिया में शामिल करना।
  3. किसी भी शहरी या अस्थाई प्रवासी मतदाता को वोट देने से न रोकना।
  4. मतदाता सूची में किसी भी गलत जानकारी या डुप्लीकेट नाम को हटाना।
  5. राजनीतिक दलों और अधिकारियों की भागीदारी से मतदाता सूची को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना।
  6. 1 अगस्त से 1 सितंबर तक मतदाता सूची में हुई गलतियों को सुधारना और योग्य व्यक्ति का नाम जोड़ना।

इस अभियान के तहत यह सुनिश्चित किया जाता है कि बिहार का कोई भी योग्य मतदाता मतदान से वंचित न रहे।

निष्कर्ष

दोस्तों, बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची में सभी योग्य मतदाताओं का नाम शामिल किया गया है। यह आपके लिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी सूची की जांच करें।

इस आर्टिकल में हमने विस्तार से बताया:

यदि आप इन सभी स्टेप्स का पालन करेंगे तो सुनिश्चित कर पाएंगे कि आपका नाम बिहार मतदाता सूची 2025 में शामिल है और आप आगामी विधानसभा चुनाव में भाग ले सकते हैं।

अतः अभी ही voters.eci.gov.in पर जाकर अपना नाम चेक करें और जरूरत पड़ने पर सुधार प्रक्रिया शुरू करें।